ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

राष्ट्रमंडल खेल बोल्ट की प्राथमिकता नहीं

Swatantra Vaartha  Tue, 7 Sep 2010, IST

राष्ट्रमंडल खेल बोल्ट की प्राथमिकता नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की अनदेखी करने वाले दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के स्टार स्प्रिंटर उसेन बोल्ट ने कहा है कि ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप उनके लिए अधिक महत्वपूर्ण है लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी गैरमौजूदगी से तीन से १४ अक्तूबर तक यहां होने वाले खेल बेरौनक हो जाएंगे।

बर्लिन विश्व चैम्पिशनशिप २००९ में १०० मीटर की फर्राटा द़ौड सिर्फ ९५८ सेकंड में पूरी करके विश्व रिकार्ड बनाने वाले बोल्ट ने बताया, मेरे लिए विश्व चैम्पियनशिप और ओलंपिक अधिक महत्वपूर्ण हैं और मैं इन प्रतियोगिताआें की तैयारी के लिए अक्तूबर में ट्रेनिंग शुरू करूंगा। मेरा लक्ष्य लंदन ओलंपिक २०१२ है।

उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता मेरी अनुपस्थिति से जमैका की टीम कमजोर होगी। जमैका के पास काफी मजबूत एथलीट हैं, विशेषकर फर्राटा स्पर्धाआें में। बोल्ट ने राष्ट्रमंडल खेलों से दूर रहने के लिए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के समय को अहम कारण बताया। उन्होंने कहा, मेरे कोच ने मेरे लिए जो कार्यक्रम तय किया है, उसके मुताबित राष्ट्रमंडल खेलों की तारीखे मेरी अगले सत्र की तैयारी के साथ टकरा रही हैं। बोल्ट ने कहा, सामान्यत: अक्तूबर आफ सीजन होता है जब खिल़ाडी आराम कर रहे होते हैं। यह फैसला लेने के बाद मेरी कमर में भी चोट लग गई, जिसके कारण वैसे भी मैं इस प्रतियोगिता से बाहर हो जाता। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि जमैका ने इस प्रतियोगिता के लिए किसे चुना है।

आपकी राय