पेसब्लैक की ज़ोडी अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में
न्यूयार्क। वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट यूएस ओपन टेनिस के एकल मुकाबलों में नाउम्मीद हो चुके भारत का झंडा रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस ने युगल मुकाबलों में अपने ज़ोडीदारों के साथ जीत दर्ज करते हुए बुलंद रखा है।
बोपन्ना और पेस दोनों ही सोमवार को मिली जीतों के साथ अपने वर्ग में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी
ज़ोडीदार ऐसाम उल हक कुरैशी ने पुरुष युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के निनाद जिमोनजिच पर सनसनीखेज जीत दर्ज की। दूसरी ओर मिश्रित युगल में दूसरी वरीय पेस और उनकी जिम्बाव्बे की ज़ोडीदार कारा ब्लैक ने इस्तोनिया के काइया कानेपी और स्वीडन के राबर्ट लिंडसेट को हराकर अंतिम आठ में जगह बनायी।
बोपन्नाकुरैशी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी ज़ोडी पर लगातार सेटों में ६३, ६४ से आसान जीत दर्ज की। विम्बलडन ओपन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची यह १६वीं वरीय ज़ोडी मौजूदा टूर्नामेंट से पहले कभी यूएस ओपन में साथ खेलकर जीत नहीं सकी थी।
अंतिम आठ में भारतपाक की इस ज़ोडी की टक्कर १०वीं वरीय दक्षिण अफ्रीका के वेस्ली मूडी और बेल्जियम के डिक नोरमन की ज़ोडी से होगी, जिन्हाेेंने ब््रजााीली ज़ोडी मार्सेलो मेलो और ब््रनाुाे सोअर्स को ६२, ६२ से पीटकर इस दौर में जगह बनायी है। पेसब्लैक ने अपनी प्रतिद्वंद्वी ज़ोडी को ६४, ६१ से हराकर अंतिम आठ में जगह पक्की की। इस मैच मेें पराजित कानेपी लिंडसे की ज़ोडी ने ही मिश्रित युगल में भारत के महेश भूपति और उनकी ज़ोडीदार डेनिएला हंतुकोवा को हराकर बाहर किया था।
