ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

बयान देने के लिए मुझे फंसाया गया : हमीद

Swatantra Vaartha  Tue, 7 Sep 2010, IST

बयान देने के लिए मुझे फंसाया गया : हमीद

कराची। अपने साथी खिला़डयों के खिलाफ मैच फिक्सिंग के आरोप लगाने के बाद वापिस लेने वाले सलामी बल्लेबाज यासिर हमीद ने दावा किया कि उन्हें यह बयान देने के लिये फंसाया गया और बाद में उन्हें अडिग रहने के लिये ब्लैकमेल किया गया।

ब्रिटिश टेब्लायड ‘द न्यूज आफ द वर्ल्ड’ द्वारा जारी बयान में हमीद को यह आरोप लगाते देखा गया कि पाकिस्तानी खिला़डयों ने लगभग ‘हर मैच’ फिक्स किया। बाद में उसने इस बात से इंकार किया कि उसने टेब्लायड को कोई इंटरव्यू दिया था। उसने कहा कि प्रायोजकों के एजेंट के रूप में उससे बात करने वाले अंडरकवर रिपोर्टर ने उसे धमकीभरे संदेश भेजकर अपने बयान पर बने रहने को कहा था।

हमीद को कल इंग्लैंड में पाकिस्तान उच्चायोग ने उच्चायुक्त वजीद शमसुल हसन से मुलाकात के लिये तलब किया था। बैठक के बाद पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने हमीद की ओर से जारी बयान में कहा कि उसे पैसे की पेशकश की गई थी और बाद में बयान पर बने रहने के लिये ब्लैकमेल किया गया। उसने कहा कि उसकी जानकारी के बिना बयान दिखाया गया। हमीद ने कहा,मैं न्यूज आफ द वर्ल्ड द्वारा मेरे हवाले से दिखाये गए बयान का आज जवाब देना चाहूंगा। मैं जोर देकर कहता हूं कि न्यूज आफ द वर्ल्ड से ज़ुडे किसी भी व्यक्ति ने मुझसे संपर्क नहीं किया और ना ही मैंने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम या किसी अन्य खिल़ाडी पर कोई आरोप लगाये।

आपकी राय