फेडरर व वोज्नियाकी अमेरिकी ओपन के अंतिम चार में
न्यूयार्क)। पांच बार के चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और तीसरी वरीय सर्बिया के नोवाक जोकोविच तथा महिलाआेमें गत उपविजेता डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी और रूस की वेरा ज्वोनारेवा ने आसान जीत के साथ वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लेम अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने बुधवार को यहां क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीय स्वीडन के रोबिन सोडरलिंग को लगातार सेटों में ६४, ६४, ७५ से हराकर लगातार सातवीं बार इस टूर्नामेंट सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही उन्होंने सोडरलिंग के हाथों इस वर्ष फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
सेमीफाइनल में फेडरर का मुकाबला जोकोविच से होगा, जिन्होंने १७वीं वरीय फ्रांस के गेल मोंफिल्स को ७६,६१, ६२ से हराकर लगातार चौथी बार अमेरिकी ओपन के अंतिम चार में जगह बनाई। वर्ष २००७ में उन्हें फाइनल में और पिछले दो वर्ष सेमीफाइनल में फेडरर के हाथों शिकस्त का सामना करना प़डा था।
उधर महिला वर्ग में गत उपविजेता और शीर्ष वरीय वोज्नियाकी ने स्लोवाकिया की डोमिनका चिबुलकोवा को लगातार सेटों में ६२, ७५ से हराकर सेमीफाइनल की राह पक़डी। वोज्नियाकी ने इस वर्ष अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और चार खिताब अपने नाम किए हैं।
लगातार दूसरी बार यू एस ओपन के फाइनल में जगह बनाने के लिए वोज्नियाकी को सातवीं वरीय और विंबलडन उपविजेता ज्वोनारेवा की चुनौती का सामना करना प़डेगा, जिन्होंने ३१वीं सीड एस्तोनिया की केइया केनेपी को ६३, ७५ से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सोडरलिंग ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन फेडरर के पहले सर्विस गेम में तीन ब््रको प्वाइंट गंवाकर उन्होंने बेहतरीन मौका अपने हाथ से जाने दिया। इसके बाद फेडरर ने संभलकर खेलते हुए सोडरलिंग की सर्विस त़ोडी और सेट ६४ से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भी लगभग यही स्थिति रही, लेकिन तीसरे सेट में सोडरलिंग ने वापसी की और स्विस खिल़ाडी की तीन गलतियों का फायदा उठाते हुए ५३ की ब़ढत बना ली, लेकिन फेडरर सेट प्वाइंट बचाने में कामयाब रहे और आखिरकार ७५ से सेट जीतने के साथ ही अंतिम चार में जगह बना ली।
एक अन्य क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीय जोकोविच ने फ्रांसिसी खिल़ाडी मोंफिल्स पर लगातार सेटों में जीत दर्ज की। मोंफिल्स ने जोरदार शुरुआत करते हुए पहले सेट जोकोविच की सर्विस त़ोडकर ४२ से ब़ढत बना ली, लेकिन सर्बियाई खिल़ाडी ने वापसी करते हुए सेट को टाइब्रेक में जीत लिया। इसके बाद जोकोविच ने म़ुडकर नहीं देखा और अगले दोनों सेट ६१, ६२ से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
महिलाआे में शीर्ष वरीयता प्राप्त वोज्नियाकी को भी स्लोवाकिया की चिबुलकोवा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। पहला सेट वोज्नियाकी ने आसानी से ६२ से जीत लिया,लेकिन दूसरे सेट में उन्हें कुछ संघर्ष करना प़डा और अंतत: वह सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं। रूस की ज्वोनारेवा ने कनेपी को लगातार सेटों में ६३, ७५ से हराकर सेमीफाइनल की राह पक़डी। इस वर्ष की विम्बलडन फाइनलिस्ट ज्वोनारेवा को ३१वीं वरीयता प्राप्त कनेपी को हराने में एक घंटे ५३ मिनट का समय लगा।
कनेपी ने चौथी वरीय जेलेना जांकोविच को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी, लेकिन ज्वोनारेवा के सामने वह कुछ नर्वस दिखीं और छह डबल फाल्ट तथा २५ बेजा गलतियां कर डाली। दूसरे सेट में २४ से पिछ़डने के बाद कनेपी ने वापसी की कोशिश की और ४४ की
बराबरी हासिल कर ली, लेकिन ज्वोनारेवा ने कोई गलती न करते हुए सेट तथा मैच जीत लिया।
