ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

वीरू के बल्ले पर लगाम लगाने आये हैं : स्टेन

Swatantra Vaartha  Fri, 5 Feb 2010, IST

Virender sehwag bowling: stainवीरू के बल्ले पर लगाम लगाने आये हैं : स्टेन

नागपुर । दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन के दिमाग में २००८ की चेन्नई टेस्ट की यादें अब भी ताजा हैं और इसलिए वह और उनके साथी गेंदबाज भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में वीरेंद्र सहवाग के बल्ले पर लगाम कसने की विशेष रणनीति के साथ यहां पहुंचे हैं। सहवाग ने चेन्नई टेस्ट मैच में ३०४ गेंद पर ३१९ रन ठोक दिये थे, लेकिन स्टेन ने कहा कि उनकी टीम ने सहवाग से निबटने का फार्मूला ढ़ूंढ लिया है।

स्टेन ने रविवार से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से पहले अपनी रणनीति के बारे में कहा कि उसके (सहवाग) सामने गेंदबाजी करना चुनौती होती है। चेन्नई के सपाट विकेट पर उसने यह दिखाया कि वह खूब रन बटोर सकता है, लेकिन एक बार जब हमें उसकी ब़डी कमजोरी का पता लगा तो फिर वह आगे हमारे खिलाफ रन नहीं बना पाया। उन्होंने कहा कि उस जैसे खिल़ाडी के लिये निश्चित तौर पर हमने रणनीति बनायी है। पहले जो कुछ हुआ वह बीती बात है। स्टेन ने कहा कि मेरे निशाने पर केवल सहवाग ही नहीं है क्योंकि (सचिन) तेंदुलकर भी बेहतरीन खिल़ाडी है और उनका रिकार्ड इसकी कहानी बयां करता है। (गौतम) गंभीर के रिकार्ड से भी साबित होता है कि वह कितना अच्छा बल्लेबाज है। उन्होंने कहा कि हम केवल सहवाग से ही भयभीत नहीं है, लेकिन हम यह भी नहीं कहेंगे कि हम किसी से डरे हुए हैं। मैं केवल इतना कहना चाह रहा हूं कि उनकी टीम में केवल वही अहम खिल़ाडी नहीं है। उनकी टीम में कई अन्य दिग्गज खिल़ाडी हैं जिनके लिये हमने तैयारी की है। हमें उनकी कमजोरी का फायदा उठाना होगा।

स्टेन ने कहा कि भारत के लिये राहुल द्रव़िड, युवराज सिंह और वीवीएसलक्ष्मण जैसे बल्लेबाजों की भरपायी करना आसान नहीं होगा। भारत ने लक्ष्मण को कवर करने के लिये रोहित शर्मा को टीम में रखा है। उन्होंने कहा कि भारत को युवराज, राहुल और लक्ष्मण जैसे खिला़डयों के अनुभव को देखते हुए उनकी कमी खलेगी। यदि वह उनकी जगह दो तीन नये खिला़डयों को उतारते हैं तो इससे हमें फायदा मिलेगा। स्टेन ने हालांकि अपने साथियों को आगाह किया कि वे भारतीय युवा खिला़डयों को कम करके आंकने की गलती न करें।

उन्होंने कहा कि टेस्ट स्तर पर आप कभी अनुभवी खिल़ाडी की भरपायी किसी औसत खिल़ाडी से नहीं कर सकते। आपको उस जगह के लिये हमेशा उसी के स्तर का खिल़ाडी चाहिए। हम दक्षिण अफ्रीका में ऐसी कोशिश करते हैं। स्टेन ने कहा कि तेज गेंदबाजों के लिये यहां आक्रामक रवैया अख्तियार करना सही रहेगा क्योंकि उन्हें दक्षिण अफ्रीका की तरह उछाल या सीम मूवमेंट नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत में अहम बात यह है कि आपको जोर से टप्पा खिलाना होगा। यह सचाई है कि हमें यहां वांडरर्स (जोहान्सबर्ग) की तरह उछाल या मूवमेंट नहीं मिलेगा। हालांकि हमारी आक्रामकता और गेंदबाजी का तरीका नहीं बदलेगा। पिच कैसी भी हो गेंदबाज का खेल, प्रत्येक गेंद जिसे वह करता है उसके प्रति कभी रवैया नहीं बदलता। स्टेन ने कहा कि मैंने पहले भी कई बार कहा कि १५० या १४५ किमी की रफ्तार से किये गये यार्कर में कोई अंतर नहीं होता चाहे मैदान नागपुर, चेन्नई,जोहान्सबर्ग या पर्थ कोई भी हो। इस गेंद के पीछे कौशल छिपा होता है। गेंद के पीछे क्या रणनीति थी यह महत्वपूर्ण होता है।

स्टेन के साथ टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ को पूरा भरोसा है कि इस बार उनकी टीम टेस्ट श्रृंखला में जीत हासिल करने में सफल रहेगी।

स्मिथ ने कहा कि हमारी टीम इस समय पूरे आत्मविश्वास से भरी हुई है और आशा है कि हम मेजबानों की तुलना में बेहतर खेल दिखाकर सीरीज पर कब्जा करने में सफल होंगे। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप में जीत हासिल करना काफी कठिन होता है। हम पिछले कुछ वषा] में पाकिस्तान क ाे उसी की धरती पर मात दे चुके हैं। इसके अलावा बंगलादेश को भी उसी के घर में हराया है, लेकिन पिछले दो दौरों में टीम भारत को हराने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि वह अपनी कप्तानी में पहली बार भारत को उसी की धरती पर हराने का प्रयास करेंगे।

स्मिथ ने कहा कि पिछले दौरे पर उनकी टीम अहमदाबाद टेस्ट जीतकर सीरीज जीतने के कगार पर थी लेकिन कानपुर के टर्निंग ट्रैक पर उनके बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनरों के आगे घुटने टेक दिये। उन्होंने कहा कि टीम को भारत दौरे पर यह भी साबित करना है कि दौरे से तुरंत पहले पूर्व कोच मिकी आर्थर के अपने पद से इस्तीफा देने का टीम के मनोबल पर कोई असर नहीं प़डा है। आर्थर ने स्मिथ के साथ टीम चयन को लेकर उत्पन्न मतभेदों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद भारत दौरे के लिए कोरी वान जिल को टीम कोच नियुक्त किया गया। राहुल द्रव़िड एवं युवराज सिंह जैसे कुछ प्रमुख खिला़डयों की गैरमौजूदगी के बावजूद स्मिथ ने स्वीकार किया कि भारत को हराना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि इन अनुभवी खिला़डयों की जगह लेने के लिए भारत के पास कुछ अच्छे खिल़ाडी हैं और वे अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। स्मिथ ने कहा कि यह देखना महत्व्पाूर्ण होगा कि भारत द्रव़िड की जगह नंबर तीन पर किसे मौका देता है।

कोच वान जाइल चोटिल राहुल द्रव़िड की अनुपस्थिति भारतीय टीम के लिये ब़डा झटका मानते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल निश्चित तौर पर भारतीय टीम में ब़डा खिल़ाडी है, हमें यह देखना होगा कि भारत नंबर तीन पर किसे उतारता है। उनके पास कई अन्य अच्छे खिल़ाडी हैं और हम इस (द्रव़िड की अनुपस्थिति) बारे में अधिक नहीं सोच रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि भारतीय टीम इस तथ्य से जरूर चिंतित होगी कि उनके पास द्रव़िड जैसा मजबूत खिल़ाडी नहीं है। आठ साल पहले सहायक कोच के रूप में भारत दौरे पर आने वाले इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उनकी टीम को यहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने का सीमित समय मिला और इसलिए पहले टेस्ट मैच में यह उनके लिए सबसे ब़डी चुनौती होगी। जाइल अच्छा प्रदर्शन करने की कुंजी यहां की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का डटकर सामना करने को मानते हैं।

आपकी राय