ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

दिनेश कार्तिक के शतक से पश्चिम के सामने पह़ाडनुमा लक्ष्य

Swatantra Vaartha  Fri, 5 Feb 2010, IST

दिनेश कार्तिक के शतक से पश्चिम के सामने पह़ाडनुमा लक्ष्य

हैदराबाद । विकेटकीपर बल्लेबाज और दक्षिण क्षेत्र के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया से बाहर निकाले जाने का जवाब दूसरी पारी में भी शतक ठोक कर देते हुए अपनी टीम को पश्चि क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्राफी फाइनल के तीसरे दिन आज मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

कार्तिक ने पहली पारी में १८३ रन ठोकने के बाद दूसरी पारी में भी बेहतरीन १५० रन बनाए और इस तरह उन्होंने दोनों पारियों में शतक बनाने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल कर ली। कार्तिक ने १६२ गेंदों पर १५० रन की पारी में २२ चौके लगाए। उनके इस शतक की बदौलत दक्षिण क्षेत्र ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर ३८६ रन पर घोषित कर पश्चिम क्षेत्र के सामने जीत के लिए ५३६ रन का पह़ाडनुमा लक्ष्य रखा।

पश्चिम क्षेत्र ने इस असंभव से लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन के ख्लो की समाप्ति पर नौ ओवर में बिना कोई विकेट खोए ५० रन बना लिए हैं। चिराग पाठक ४१ रन बनाकर और हर्षद खादी वाले आठ रन बनाकर क्रीज पर है। पश्चिम क्षेत्र को जीत के लिए अभी ४८६ रन और बनाने हैं जबकि उसके दसों विकेट बाकी हैं। मैच में अभी दो दिन का खेल शेष है।

दक्षिण क्षेत्र के पहली पारी के ४०० रन के जवाब में पश्चिम क्षेत्र ने पहली पारी में २५१ रन बनाए थे और दक्षिण क्षेत्र को पहली पारी में १४९ रन की भारी भरकम ब़ढत मिली थी। कप्तान कार्तिक इस मैच में मानो यह ठानकर उतरे थे कि उन्हें चयनकर्त्ताआें को करारा जवाब देना है कि उन्हें टीम इंडिया से बाहर क्यों किया गया। उन्होंने दूसरी पारी में उसी अंदाज में खेलना शुरू किया, जहां वह पहली पारी में छ़ोड कर आए थे। कार्तिक ने दूसरी पारी में भी दक्षिण क्षेत्र को पहली पारी की तरह ही संकट से उबारा। दक्षिण क्षेत्र के चोटी के चार बल्लेबाज ७१ रन तक पैवेलियन लौट चुके थे। श्रीकांत अनिरुद्ध (३७) और के बी पवन (२०) के बीच पहले विकेट के लिए ५५ रन की साझेदारी के बाद मध्यम तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने दक्षिण क्षेत्र को १६ रन के अंतराल में एक के बाद एक चार झटके दिए। कुलकर्णी ने अपने घातक स्पैल में पवन,अरूण कार्तिक(एक) अनिरुद्ध और गणेश सतीश (६) को आउट किया, लेकिन इसके बाद कार्तिक ने अपना कमाल दिखाते हुए मुरलीधरन गौतम (८८) के साथ पांचवें विकेट के लिए २४७ रन की बेशकीमती साझेदारी की। कार्तिक १५० रन बनाने के बाद पांचवें विकेट के रूप में टीम के ३१८ के स्कोर पर आउट हुए। उन्हें इरफान पठान ने आउट किया।

कार्तिक के आउट होने के बाद मुरलीधरन भी

अपनी एकाग्रता खो बैठे और इसी स्कोर पर रवीन्द्र जडेजा का शिकार बन गए। मुरलीधरन अपने शतक से १२ रन दूर रह गए। उन्होंने ८८ रन की अपनी बहुमूल्य पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया।

कार्तिक और मुरलीधरन के विकेट साथसाथ गिरने के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों में रोहन प्रेम ने २४ और एल्फ्रेड एब्सोलेम ने नाबाद २७ रन का उपयोगी योगदान देते हुए दक्षिण क्षेत्र को ३८६ रन के स्कोर पर पहुंचाया। प्रेम ने अपनी पारी में चार चौके और एब्सोलेम ने एक चौथे एवं तीन छक्के लगाए।

पश्चिम क्षेत्र की तरफ से धवल कुलकर्णी १७ ओवर में ५८ रन पर पांच विकेट लेकर सबसे सफल रहे। रमेश पोवार को ९६ रन पर दो विकेट मिले, जबकि इरफान पठान और जडेजा को एकएक विकेट मिला। पश्चिम क्षेत्र ने जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना कोई विकेट खोए ५० रन बनाकर ठोस शुरुआत की है। चिराग पाठक ने मात्र २७ गेंदों में सात चौकों ओर एक छक्के की मदद से नाबाद ४१ रन ठोक डाले हैं।

आपकी राय