ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

दक्षिण अफ्रीका पर जीत से भारत को मिलेंगे १,७५,००० डालर

Swatantra Vaartha  Fri, 5 Feb 2010, IST

दक्षिण अफ्रीका पर जीत से भारत को मिलेंगे १,७५,००० डालर

दुबई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में जीत के साथ भारत न सिर्फ आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पोजीशन पर अपनी स्थिति मजबूत कर लेगा, बल्कि इसके साथ ही टीम को १,७५,००० डालर की इनामी राशि और प्रतिष्ठित टेस्ट चैंपियनशिप गदा भी मिलेगी। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि जो भी टीम चोटी पर रहेगी उसे १,७५,००० डालर की राशि मिलेगी, जबकि आस्ट्रेलिया के पास वार्षिक कट आफ तिथि (एक अप्रैल) तक दूसरा स्थान और ७५,००० डालर हासिल करने का मौका होगा।

इसके अलावा भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर व दअफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ के बीच बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक की जंग होगी। भारत के दक्षिण अफ्रीका से चार रेटिंग अंक अधिक हैं और अगर मेहमान टीम १० या इससे बेहतर अंतर से श्रृंखला जीतती है, तो मेजबान टीम दूसरे स्थान पर खिसक जायेगी। भारत को हालांकि नंबर एक का स्थान और गदा अपने पास बरकरार रखने के लिए श्रृंखला को कमसेकम ड्रा कराने की जरूरत है। भारत ने पिछले साल छह दिसंबर को श्रीलंका को २० से हराकर दक्षिण अफ्रीका से गदा छीनी थी। एक अप्रैल की कट आफ तिथि से पहले बांग्लादेश को इंग्लैंड, जबकि न्यूजीलैंड को दो टेस्ट की श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है, लेकिन इन दोनों श्रृंखला के नतीजों का नंबर एक रैंकिंग पर कोई असर नहीं प़डेगा।

अगर दक्षिण अफ्रीका भारत को १० से हराता है तो उसके १२३ जबकि भारत के १२२ अंक हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका की टीम अगर २० से जीत दर्ज करती है तो उसके अंक १२५ जबकि भारत के १२० हो जाएंगे। दूसरी तरफ अगर भारत १० या इससे बेहतर अंतर से श्रृंखला जीतता है तो न सिर्फ रैंकिंग में शीर्ष पर कायम रहेगा, बल्कि आस्ट्रेलिया को भी ७५,००० डालर के नकद पुरस्कार की द़ौड में शामिल कर देगा, जो कट आफ तिथि के दिन दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को सौंपे जाएंगे। भारतीय टीम अगर दोनों मैच जीतती है तो उसके १२७ अंक हो जाएंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका ११८ अंक पर खिसक जायेगा।

दोनों मैचों के हार पर दक्षिण अफ्रीका के ११६ अंक रह जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका अगर श्रृंखला हारता है तो आस्ट्रेलिया को नंबर दो पर आने का मौका मिल सकता है। रिकी पोटिंग की टीम के अभी ११६ अंक है और अगर टीम न्यूजीलैंड को १० से हराती है तो उसके ११७ अंक हो जाएंगे, जबकि दोनों मैच जीतने पर उसके अंकों की संख्या ११९ हो जाएगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के दौरान व्यक्तिगत संघर्ष भी देखने को मिलेगा। इस श्रृंखला के दौरान अगर गंभीर को रनों के लिए जूझना प़डता है और स्मिथ बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनके पास भारतीय बल्लेबाज को टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष से हटाने का मौका होगा, लेकिन अगर गंभीर उन्हें आईसीसी टेस्ट प्लेयर आफ द ईयर का पुरस्कार दिलाने वाली २००९ की फार्म को बरकरार रखने में सफल रहते हैं तो वह ९०० रेटिंग अंक को छूने वाले कुल २५वें बल्लेबाज बन सकते हैं।

आपकी राय