ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

भारत ने सिंगापुर को हराया

Swatantra Vaartha  Fri, 5 Feb 2010, IST

भारत ने सिंगापुर को हराया

कुआलालम्पुर । सानिया मिर्जा और पूजाश्री वेंकटेश की सीधे सेटों में जीत की मदद से भारत ने आज यहां फेड कप टेनिस टूर्नामेंट की एशियाओसियाना ग्रुप दो प्रतियोगिता के ग्रुप एक में सिंगापुर को ३० से हरा दिया।

पूजाश्री ने सफल पदार्पण करते हुए पहले मैच में सी यिंग जूलियन कियोंग को ६१ ६१ से हराकर भारत को १० की ब़ढत दिलाई।

अनुभवी सानिया मिर्जा ने इसके बाद दूसरे एकल में ली युन स्टेफनी टैन को सीधे सेटों में ६२, ६३ से हराकर भारत को जीत दिला दी। इसके बाद रश्मि चक्रवर्ती और सना भांबरी की ज़ोडी ने औपचारिक युगल मैच में क्लेयर फोंग और स्टेफनी को ६०, ६२ से हराया। भारत अब कल मलेशिया से भ़िडेगा और प्ले आफ में खेलने के लिए मेजबान को हराना जरूरी है। प्ले आफ मुकाबला जीतने पर ही टीम की ग्रुप एक में वापसी होगी। भारत पिछले साल ग्रुप दो में रेलीगेट हो गया था।

आपकी राय