भारत के लिये द्रव़िड की कमी पूरी करना आसान नहीं : डिविलियर्स
नागपुर। दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने राहुल द्रव़िड को भारत के लिये उतना ही अहम बताया जितने जाक कैलिस उनकी टीम के लिये हैं और कहा कि छह फरवरी से यहां शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला में मेजबान टीम को इस अनुभवी खिल़ाडी की काफी कमी खलेगी।
डिविलियर्स ने आज यहां प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘मेरे हिसाब से नंबर तीन का स्थान सबसे महत्वपूर्ण है। लोगों को शायद यह नहीं महसूस होता कि यह स्थान कितना अहम होता है। द्रव़िड जैसा खिल़ाडी दबाव में भी भारतीय टीम के लिये ‘चट्टान’ की तरह टिका रहता है और उसे गंवाना ऐसा ही है जैसे हमने कैलिस को गंवा दिया है। आप ऐसे खिल़ाडी की जगह किसी को नहीं ला सकते।
कोच वान जाइल चोटिल राहुल द्रव़िड की अनुपस्थिति भारतीय टीम के लिये ब़डा झटका मानते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल निश्चित तौर पर भारतीय टीम में ब़डा खिल़ाडी है, हमें यह देखना होगा कि भारत नंबर तीन पर किसे उतारता है। टीम के एक अन्य युवा तेज गेंदबाज वायने पर्नेल ने भी श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी क्रम से द्रव़िड की अनुपस्थिति के लिये यही विचार रखे। पर्नेल ने कहा कि राहुल भारतीय टीम के लिये गहरा झटका है, लेकिन इसमें वीवीएसलक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग व गौतम गंभीर जैसे खिल़ाडी हैं, जो ब़डी शतकीय पारियां खेल सकते हैं।
डिविलियर्स ने कहा कि अगर कोई खिला़डयों की मजबूती और कमजोरियों को जानता है तो भारतीय सरजमीं पर खेलना इतना मुश्किल नहीं है। इस २५ वर्षीय बल्लेबाज ने तीन साल पहले अहमदाबाद टेस्ट में शानदार दोहरा शतक जमाया था।
डिविलियर्स ने कहा कि आपकी रणनीति, आपकी मजबूती और कमजोरी जान लेने के बाद उपमहाद्वीप में खेलना मुश्किल नहीं है, क्योंकि यही यहां खेलने का रहस्य है। जिस खिल़ाडी को पता है कि खतरनाक क्षेत्र कौन से हैं तो वह यहां अच्छा खेल सकता है। इस खिल़ाडी ने ५६ टेस्ट में ३८०० रन बनाये हैं। उन्होंने कहा कि यहां की हालातों और अन्य खिला़डयों के बारे में चिंतित होने की बात नहीं है। हम जानते हैं कि यहां गेंद धीमी रहती है और टर्न लेती है। मैं अपने खेल के बारे में चिंतित होता हूं। यह मानसिकता से ज़ुडा मसला है। उन्होंने कहा कि २००८ में भारत आने से पहले पाकिस्तान और बंगलादेश के खिलाफ खेलने से उन्हें हालातों का अंदाजा हो गया और उन्होंने इस दौरान दोहरा शतक ज़डा।
डिविलियर्स ने कहा कि हम इससे पहले पाकिस्तान और फिर बांग्लादेश में खेले थे। यह निश्चित रूप से ऐसी पारी थी, जिससे साबित हो गया कि मैं लंबी पारियां खेल सकता हूं। मैंने कैलिस के साथ भी आयरलैंड में सत्र से पहले लगे शिविर में अभ्यास किया था और इसके बाद मैं काफी बदल गया। इसके बाद मैं एक अलग तरह का खिल़ाडी था।
उन्होंने कहा कि उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का भी आनंद उठाया, जिसमें सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, कि मैंने वीरेन्द्र सहवाग और गौतम गंभीर के साथ खेलने का आनंद उठाया। मैंने शहर का भी लुत्फ उठाया। मैं टीम में उनके और आस्ट्रेलियाई खिला़डयों के साथ था। अपने साथियों के खिलाफ खेलना भी अच्छा रहा।
