ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

नंबर तीन पर अभी फैसला नहीं : धोनी

Swatantra Vaartha  Sat, 6 Feb 2010, IST

नंबर तीन पर अभी फैसला नहीं : धोनी

नागपुर। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में तीसरे नंबर के बल्लेबाज का खुलासा करने से पहले मध्यक्रम के बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है।

धोनी ने मैच से पहले पत्रकारों से कहा कि हमारे पास १५१६ खिल़ाडी है। लक्ष्मण का खेलना अभी तय नहीं है जो आज नेट पर था। वह फिजियो को बतायेगा कि उसे कैसा महसूस हो रहा है। उसके अलावा सभी फिट हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर नहीं उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि हम लक्ष्मण का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपने क्रम पर ही बल्लेबाजी करूंगा। देखते हैं कि कैसे होता है और क्या हालात हैं। धोनी ने कहा कि कल खेलने पर भी लक्ष्मण स्लिप में फील्डिंग नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तय नहीं है कि वह खेलेगा या नहीं। लेकिन खेलने पर भी उसे स्लिप में फील्डिंग के लिये नहीं रखा जायेगा।

धोनी ने कहा कि चोट पर हमारा नियंत्रण नहीं है, खासकर खेल से ज़ुडी चोट। हमें राहुल की कमी खलेगी, लेकिन किसी को उसकी जगह लेकर अपना योगदान देना ही होगा। मुझे उम्मीद है कि कुछ युवाआें को इस श्रृंखला के जरिये खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पिच से रिवर्स स्विंग मिलेगी जो तेज गेंदबाजों के लिये बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यह सपाट पिच है जो टर्न लेगी। देखते हैं कि स्पिनर इसमें क्या भूमिका निभा सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि इससे तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग मिलेगी। धोनी ने कहा कि इस विकेट में उतना उछाल नहीं है जितना दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में देखने को मिलता है। रिवर्स स्विंग अहम होगी। यदि बल्लेबाज खराब शाट खेलता है तो मिडविकेट पर लपके जाने या बोल्ड होने की आशंका रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि धीमी विकेट होने के कारण बाउंसर डालना और पुल शाट खेलना आसान नहीं होगा।

धोनी ने कहा कि जब आप धीमे और कम उछाल वाले विकेट पर खेलते हैं तो आपके सामने यह मुश्किल होती है कि या तो बाउंसर को छ़ोड दो या फिर पुल शाट खेलो। आप दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों को बाउंसर करते हुए देखोगे। भारतीय कप्तान ने भरोसा जताया कि सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर शार्ट पिच गेंदों से निपट लेंगे जिससे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने उन्हें निशाना बनाने को कहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे सलामी बल्लेबाजों ने दुनिया भर में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने न्यूजीलैं में, आस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया है और इसको कोई कारण नहीं कि वे बार बार ऐसा नहीं कर सकते। हमारे सभी खिल़ाडी दबाव में खेलने के आदी हैं।

धोनी ने स्वीकार किया कि डीप क्षेत्र में मेहमान टीम का क्षेत्ररक्षण बेहतर है, लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि इस श्रृंखला में भारत की कैचिंग मानदंडों के अनुरूप होगी। भारतीय कप्तान ने यह भी संकेत दिया कि टीम केवल चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरेगी जिससे पांचवें गेंदबाज की भूमिका वीरेंद्र सहवाग जैसे काम चलाऊ गेंदबाजों को निभानी होगी।

आपकी राय