ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

न्यूजीलैंड की बंगलादेश पर धमाकेदार जीत

Swatantra Vaartha  Sat, 6 Feb 2010, IST

न्यूजीलैंड की बंगलादेश पर धमाकेदार जीत

नेपियर। जैकब ओरम (८३ रन और दो विकेट) के धुंआधार हरफनमौला खेल के दम पर न्यूजीलैंड ने बंगलादेश को पहले एकदिवसीय में १४६ रन से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज में १० की ब़ढत बना ली।

‘मैन ऑफ द मैच’ ओरम ने सिर्फ ४० गेंदों में आठ चौके व पांच छक्के उ़डाते हुए ८३ रन ठोककर न्यूजीलैंड को नौ विकेट पर ३३६ रन के ब़डे स्कोर पर पहुंचा दिया। हालांकि न्यूजीलैंड ने अपने छह विकेट १८७ रन पर गंवा दिए थे,लेकिन आठवें नंबर के बल्लेबाज ओरम ने तूफानी अंदाज मेंं खेलते हुए बंगलादेश की उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचाया। ओरम ने नील ब्रूम (७१) के साथ सातवें विकेट के लिए ६३ गेंदों में १२३ रन की न्यूजीलैंड की रिकार्ड साझेदारी की। ब्रूम ७३ गेंदों में सात चौकों की मदद से ७१ रन बनाकर रन आउट हुए।

जवाब में बंगलादेश की टीम पहले विकेट के लिए ७१ रन की साझेदारी के बावजूद ४३५ ओवर में १९० रन पर सिमट गई। ओरम ने गेंदबाजी में भी अपने हाथ दिखाते हुए नौ ओवर में ३३ रन पर दो विकेट लिए। बंगलादेश के ओपनरों तमीम इकबाल (६२) व इमरूल कायेस (३३) को छ़ोडकर अन्य कोई बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका। तमीम ने ६९ गेंदों की पारी में दस चौके लगाए,जबकि इमरूल ने २९ गेंदों की पारी में चार चौके और दो छक्के ठोके। महमूदुल्लाह ने २३ गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से २३ रन बनाए।

कप्तान डेनियल विट्टोरी ३३ रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। अपना पहला मैच खेल रहे एंडी मैके ने ४० रन पर दो विकेट, ओरम ने ३३ रन पर दो विकेट और मार्टिन गुप्टिल ने सात रन पर दो विकेट लिए।

आपकी राय