भारत ने फेड कप में प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया
कुआलालंपुर। सानिया मिर्जा और पूजाश्री वेंकटेश की एकल मैचों में एकतरफा जीत के साथ भारत आज यहां फेड कप टेनिस टूर्नामेंट के एशियाओसियाना पूल दो मुकाबले में मलेशिया को ३० से हराकर अपने पूल में चोटी पर रहा। इस जीत के साथ भारत ने प्ले आफ मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया है जिसका विजेता एशियाओसियाना ग्रुप एक में जगह बनाएगा।
पूजाश्री ने पहले मैच में चिन बी खू को ६१, ६१ से हराकर भारत को १० की ब़ढत दिलाई जिसके बाद सानिया ने जवाइरिया नूरदिन को इसी स्कोर से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की। भारत ने युगल मुकाबले के लिये रश्मि चक्रवर्ती को आराम दिया और उनकी जगह पूजाश्री ने सना भांबरी के साथ ज़ोडी बनाते हुए नूरदीन और चिन बी की ज़ोडी को ७६, ६२ से हरा दिया। भारत ने कल सिंगापुर को ३० से हराया था ।
