ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

युसूफ का कप्तानी छ़ोडने से इंकार

Swatantra Vaartha  Sat, 6 Feb 2010, IST

युसूफ का कप्तानी छ़ोडने से इंकार

लाहौर )। आस्ट्रेलिया दौरे में पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन के कारण चौतरफा आलोचनाआेंे से घिरे कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने अपने पद से इस्तीफा देने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया है कि बतौर कप्तान उनका प्रदर्शन खराब नहीं रहा है।

पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में ०३ से शिकस्त का सामना करना प़डा था, जबकि उसके बाद हुई वनडे सीरीज में भी ०५ से उसका सूप़डा साफ हो गया था। टीम के इस लचर प्रदर्शन से देश के क्रिकेट जगत में ह़डकंप मचा हुआ है। देश के मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम को इस्तीफा देना प़डा और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष इजाज बट पर भी अपना पद छ़ोडने का दबाव ब़ढ गया है।

आस्ट्रेलिया में टीम के प्रदर्शन से नाराज बट ने कहा था कि यूसुफ को हटाकर किसी युवा खिल़ाडी को राष्ट्रीय टीम की कमान सौंपी जाएगी, लेकिन यूसुफ कप्तानी छ़ोडने के मूड में कतई नहीं हैं। उन्होंनेकहा कि कप्तान के रूप में मेरा प्रदर्शन इतना खराब नहीं था कि मुझे कप्तानी से इस्तीफा देना चाहिए। मैं कप्तानी कतई नहीं छोडूंगा।

अगर मुख्य चयनकर्ता ने इस्तीफा दिया है तो यह उनकी अपनी सोच है। यूसुफ ने कहा कि मैंने ऐसे वक्त में कप्तानी संभाली थी, जब कोई इसके लिए तैयार नहीं था। मैंने देश की खातिर यह कदम उठाया और आगे भी देश के लिए इस जिम्मेदारी को संभाले रखूंगा।

आपकी राय