ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

कैलिस व अमला के शतक से दअफ्रीका की ठोस शुरुआत

Swatantra Vaartha  Sun, 7 Feb 2010, IST

kailis, amla south africa कैलिस व अमला के शतक से दअफ्रीका की ठोस शुरुआत

नागपुर। जैक्स कैलिस और हाशिम अमला के नाबाद शतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज ब़डे स्कोर की नींव रख दी। कैलिस (१५९ नाबाद) ने ३४वां टेस्ट शतक लगाया, जबकि अमला ११५ रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने नाबाद साझेदारी में १८५ रन ज़ोड लिये जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर दो विकेट खोकर २९१ रन बना लिये।

सुबह दो विकेट छह रन पर गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी की। सुबह दोनों विकेट तेज गेंदबाज जहीर खान ने लिए। फिटनेस समस्याआें से जूझती भारतीय टीम ज्यादा देर दबाव बनाकर नहीं रख सकी और बल्लेबाजों की मददगार विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर दक्षिण अफ्रीका ने धमाकेदार वापसी कीअनुभवी कैलिस ने अपने युवा ज़ोडीदार अमला का साथ लेकर सूत्रधार की भूमिका निभाई। भारतीय टीम दो नये खिला़डयों एसबद्रीनाथ और रिधिमान साहा के साथ उतरी है, जिन्हें रोहित शर्मा को ऐन मौके पर चोट लगने के कारण टीम में शामिल किया गया। रोहित को चोटिल वीवीएसलक्ष्मण के कवर के तौर पर जगह दी गई थी।कैलिस ने ३४वां टेस्ट शतक जमाकर सुनील गावस्कर व ब्रायन लारा के रिकार्ड की बराबरी की।

सुबह के सत्र में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर ने दोनों सलामी बल्लेबाजों कप्तान ग्रीम स्मिथ और एश्वेल प्रिंस को छह रन के भीतर पैवेलियन भेजकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। प्रिंस जहीर की बाउंसर पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी को कैच दे बैठे। हालांकि टीपी रीप्ले में दिखा कि शायद गेंद आर्म गार्ड से लगकर गई थी।

इससे पिछली गेंद पर प्रिंस पगबाधा की विश्वसनीय अपील में बचे थे। एक रन बाद जहीर ने कप्तान स्मिथ को बोल्ड करके मेहमान टीम को दूसरा झटका दिया। इशांत शर्मा ने जहीर का अच्छा साथ निभाया व दअफ्रीका को पहले चौके के लिए १० ओवर इंतजार करना प़डा। धोनी ने १२वें ओवर में इशांत की जगह हरभजन को गेंद थमाकर स्पिन की शुरुआत की। कैलिस ने स्पिनरों के खिलाफ शुरुआत में थ़ोडी झिझक दिखाई,लेकिन लेग स्पिनर अमित मिश्रा पर अपना पहला चौका ज़डने के बाद वह खुलकर खेले। कैलिस ने मिश्रा पर एक और चौका ज़डा, जिसके बाद कप्तान धोनी ने उन्हें आक्रमण से हटा दिया। दायें हाथ के इस गेंदबाज ने इसके बाद हरभजन को निशाना बनाते हुए उनकी लगातार गेंद पर छक्का और चौका मारा।

अमला को भारत के लचर क्षेत्ररक्षण के कारण दो बार जीवनदान मिला। चाय के बाद जहीर के पहले ओवरमें मुरली विजय ने उनका कैच छ़ोडा। इसके बाद इशांत की गेंद पर बद्रीनाथ ने शार्ट मिडऑन पर उन्हें जीवनदान दिया। ये दोनों जीवनदान उन्हें क्रमश: ६१ और ८२ के स्कोर पर मिले। दूसरे छोर पर एकाग्रता के साथ खेल रहे कैलिस ने २९० गेंद की पारी में १३ चौके और दो छक्के ज़डे। वहीं अमला ने २२५ गेंद का सामना करके अपनी पारी में ११ चौके लगाये। दोनों ने ५१२ गेंद में २८५ रन की साझेदारी करके भारत के खिलाफ नया रिकार्ड बनाया। इससे पहले दूसरे विकेट का रिकार्ड वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रव़िड के नाम था, जिन्होंने २६८ रन ज़ोडे थे।

भारत के खिलाफ कैलिस का यह तीसरा शतक है और सारे शतक उन्होंने भारत में ही बनाये हैं। कैलिस अपना १३६वां और भारत के खिलाफ १२वां टेस्ट खेल रहे हैं। जहीर, ईशांत का फार्म या हरभजन, मिश्रा और सहवाग की स्पिन कुछ भी बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सका। बीस ओवर में ६७ रन देकर दो विकेट लेने वाले जहीर ने पहले स्पैल में छह ओवर में दो रन देकर दो विकेट चटकाये थे। इशांत ने ४४ रन दिये, जबकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल सका। हरभजन सिंह और अमित मिश्रा ने भी निराश किया। हरभजन विविधता नहीं दिखा सके, जबकि मिश्रा ने कई ढीली गेंदे फेंकी, जिन्हें कैलिस ने खासी नसीहत दी। भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के आधा घंटा पहले दूसरी नई गेंद ली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

आपकी राय