ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हूं : धोनी

Swatantra Vaartha  Sun, 7 Feb 2010, IST

गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हूं : धोनी

नागपुर। भारतीय गेंदबाजों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन आज शुरुआती घंटे के बाद भले ही कोई सफलता नहीं मिल सकी, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेजान पिच पर उनके प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि शतकवीर जैक्स कैलिस और हाशिम अमला ने मेजबान को बैकफुट पर ला दिया।

धोनी ने कहा कि मैं गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हूं। जहीर ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। विकेट धीमा था। इसके अलावा किस्मत ने भी उनका साथ नहीं दिया क्योंकि गेंद कई बार चूक गई।

उन्होंने कहा कि लेग स्पिनर अमित मिश्रा को कुछ टर्न भी मिला, लेकिन गेंद पिच पर से उठकर नहीं गई। उन्होंने कहा कि अच्छी बल्लेबाजी की जिसकी तारीफ करनी होगी। हमने दबाव डालने की कोशिश की, खासकर कैलिस पर, लेकिन उसने हरभजन सिंह के एक ओवर में १५ रन बना डाले।

धोनी ने कहा कि उन्होंने संयंम के साथ बल्लेबाजी की, जिससे हमें रक्षात्मक फील्ड लगानी प़डी। स्पिनरों को भी मदद नहीं मिल रही थी। हमने कैचिंग फील्डर भी लगाये लेकिन यह रणनीति भी कारगर साबित नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उस ओवर के बाद उन्होंने किसी गेंदबाज की धुनाई नहीं की। हमने उसी ओवर में आक्रामक होने की कोशिश की थी। कई बार विकेट से गेंदबाजों को मदद नहीं मिलने के कारण रक्षात्मक फील्ड लगानी प़डती है। रिजर्व विकेटकीपर रिधिमान साहा को उतारने के फैसले को सही ठहराते हुए धोनी ने कहा कि टीम के पास कोई और विकल्प ही नहीं था।

उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की चोट के बारे में यदि कल मालूम चलता तो हम उसके बदले नये खिल़ाडी की मांग कर सकते थे,लेकिन हमें इसके बारे में मैच शुरू होने से १५ मिनट पहले ही मालूम हुआ, जिससे हमने पूरी तरह से फिट नहीं हुए वीवी एस लक्ष्मण के स्थान पर साहा को विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में मौका दिया।

आपकी राय