ब़डा स्कोर ख़डा करने के करीब : अमला
नागपु। जाक कैलिस और हाशिम अमला ने २८५ रन की भागीदारी करके दक्षिण अफ्रीका टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाने के बाद कहा कि पहले टेस्ट में मेहमान टीम ब़डा स्कोर ख़डा करने के करीब है।
दक्षिण अफ्रीका ने पारी के सातवें ओवर में छह रन पर दो विकेट गंवा दिये थे, लेकिन कैलिस और अमला ने तीसरे विकेट के लिए २८५ रन की भागीदारी कर मेजबान टीम को स्टंप तक टीम को दो विकेट पर २९१ रन तक पहुंचाया। कैलिस १५९ और अमला ११५ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
कैलिस ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि यह बल्लेबाजी के मुफीद पिच है। पहले घंटे में गेंद से थ़ोडी परेशानी हुई और दुर्भाग्य से हमने जल्दी जल्दी दो विकेट गंवा दिये। लेकिन इसके बाद मैंने और अमला ने एक ब़डी भागीदारी की और पूरे दिन बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में हमें पूरे दिन तक बने रहने का संदेश मिल रहा था। इसलिये हमारी योजना पूरे दिन बल्लेबाजी करने की थी और हम इसमें सफल रहे। मेहमान टीम को अभी काफी बल्लेबाजी करनी है और उनकी टीम ब़डा स्कोर बनाकर भारतीयों पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि हम कल लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की कोशिश करेंगे और देखेंगे कि हम कितना स्कोर बनाते हैं। हम ब़डा स्कोर चाहते हैं। अमला ने कहा कि दिन के अंतिम सत्र में कुछ रिवर्स स्विंग हो रही थी, लेकिन वे इससे संभलने में सफल रहे।
