ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

अमला के दोहरे शतक से दअफ्रीका का विशाल स्कोर

Swatantra Vaartha  Mon, 8 Feb 2010, IST

amla score south africaअमला के दोहरे शतक से दअफ्रीका का विशाल स्कोर

नागपुर। हाशिम अमला ने अपनी एकाग्रता, कौशल और कलात्मकता का बेज़ोड नमूना पेश करते हुए आज यहां अपने कैरियर का पहला दोहरा शतक जमाकर दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

भारतीय मूल के २६ वर्षीय अमला लगभग छह सत्र तक बल्लेबाजी करने के बाद २५३ रन बनाकर नाबाद रहे जिसके लिये उन्होंने ४७३ गेंद खेली तथा २२ चौके लगाये। उनकी इस मैराथन पारी से दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर ५५८ रन के विशाल स्कोर पर समाप्त घोषित की। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले पारी घोषित करके अपने गेंदबाजों को मौका दिया।

भारतीय सलामी ज़ोडी वीरेंद्र सहवाग (नाबाद ०९) और गौतम गंभीर (नाबाद १२) ने हालांकि चार ओवर शेष रहने के बावजूद बिना किसी दबाव के बल्लेबाजी की जिससे भारत ने स्टंप उख़डने तक बिना किसी नुकसान के २५ रन बनाये हैं। वह अब भी दक्षिण अफ्रीका से ५३३ रन पीछे है। दिन का आकर्षण अमला की पारी रही, जिन्होंने कल तब क्रीज पर कदम रखा था, जब दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें ओवर में ही पहला विकेट गंवा दिया था और कुछ देर बाद उसका स्कोर दो विकेट पर छह रन हो गया था। उन्होंने अनुभवी जैक्स कैलिस (१७३) के साथ तीसरे विकेट के लिये ३४० रन की ब़डी साझेदारी निभायी और फिर एबी डिविलियर्स (५३) के साथ चौथे विकेट के लिये १०८ और विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बुचर (३९) के साथ छठे विकेट के लिए ७८ रन की ज़ोडे।

अब तक ३४ टेस्ट शतक जमाने वाले कैलिस फिर से अपने कैरियर का पहला दोहरा शतक लगाने से चूक गये और सुबह पहले घंटे के खेल के कुछ देर बाद पैवेलियन लौटे। भारत को यह सफलता हरभजन सिंह ने दिलायी, जिनकी गेंद कैलिस के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शार्ट लेग पर ख़डे मुरली विजय के हाथों में चली गयी। कैलिस ने ३५१ गेंद खेली तथा १५ चौके और दो छक्के लगाये। अमला और कैलिस के बीच तीसरे विकेट के लिये ३४० रन की साझेदारी इस विकेट के लिये दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तीसरी सबसे ब़डी भागीदारी है। भारतीय गेंदबाजों को हालांकि कैलिस के आउट होने के बाद भी राहत नहीं मिली और अमला ने एक छोर संभाले रखा। वह जब १४९ रन पर थे, तब हरभजन की गेंद पर उन्हें जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने पूरा

फायदा उठाकर डिविलियर्स के साथ मिलकर आगे भी भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिये तरसाये रखा। अमला ने इस बीच अपने पिछले सर्वाधिक स्कोर (नाबाद १७६ रन बनाम न्यूजीलैंड) को पीछे छ़ोडा और फिर अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया।

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हालांकि तेजी से रन बनाने में असफल रहे, लेकिन उन्होंने भारत के तेज और स्पिन आक्रमण को काफी परेशान किया। दक्षिण अफ्रीका का लंच तक स्कोर तीन विकेट पर ३७९ रन था। उसने दूसरे सत्र में ९८ और तीसरे सत्र में ८१ रन ज़ोडे। डिविलियर्स ने सहवाग की गेंद पर एक रन लेकर अपना २१वां अर्द्धशतक पूरा करने से पहले अमित मिश्रा पर लगातार दो चौके जमाये। हरभजन के स्थान पर गेंदबाजी के लिये आए सहवाग को आखिर में तब सफलता मिली जब डिविलियर्स उनकी गेंद खेलने के लिये आगे ब़ढे, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर बैकवर्ड प्वाइंट पर ख़डे बद्रीनाथ के हाथों में चली गयी। डिविलियर्स ने ८८ गेंद का सामना किया तथा पांच चौके लगाये। भारतीयों के लिये अच्छी खबर यह रही कि तेजी से रन बनाने में माहिर जीन पाल डुमिनी (९) अधिक देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाये। वह हरभजन पर स्वीप शाट लगाने से चूक गये और पगबाधा होकर पवेलियन लौटे। अमला पर इसका कोई असर नहीं प़डा और उन्होंने बाउचर के साथ पारी को आगे ब़ढाने और मजबूती देने का काम जारी रखा। अपना ४२वां टेस्ट मैच खेल रहे दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने इस बीच टेस्ट क्रिकेट में ३००० रन भी पूरे किये और फिर उन्होंने २५० रन के जादुई अंक को छुआ। यह सातवां अवसर था जबकि दअफ्रीका के किसी बल्लेबाज ने ढाई सौ से अधिक रन बनाये।

इस बीच जहीर खान ने बाउचर को आउट करके दिन का पहला और पारी का तीसरा विकेट हासिल किया। बाउचर ने उन पर स्लाग शाट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर मिडविकेट पर मिश्रा के पास चली गयी। जहीर ने ९६ रन देकर तीन विकेट लिये और वह भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। हरभजन को दो विकेट मिले, लेकिन इसके लिये उन्होंने १६६ रन खर्च किये। मिश्रा ने कई अवसरों पर बल्लेबाजों को परेशान किया, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिल पाया, लेकिन इशांत शर्मा ने फिर से निराश किया और वह २८ ओवर में एक भी विकेट हासिल करने में नाकाम रहे। सहवाग ने पांचवें गेंदबाज की भूमिका निभायी और ५५ रन देकर एक विकेट लिया।

आपकी राय