भारतीय टीम अभी भी जीत सकती है : कर्स्टन
नागपु । भारतीय कोच गैरी कर्स्टन का मानना है कि उनकी टीम अब भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट जीत सकती है और मेजबान टीम को मैच में वापसी कराने का दारोमदार बल्लेबाजों पर है।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी छह विकेट पर ५५८ रन पर समाप्त घोषित की जिसके जवाब में भारत ने दूसरे दिन बिना विकेट गंवाये २५ रन बनाये। कर्स्टन ने कहा कि मुकाबले में बने रहने के लिये भारतीयों को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से मैच जीतने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हमें ब़ढया बल्लेबाजी करने की जरूरत है। यह हमारे लिये महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को ब़डा स्कोर ख़डा करना होगा। हम जानते हैं कि हम ऐसा करने में सक्षम हैं। बल्लेबाजी के हिसाब से कल हमारे लिये ब़डा दिन है। भारतीय टीम के लिये हालांकि काफी मुश्किल होगी, क्योंकि मध्यक्रम में अनुभवी राहुल द्रव़िड और वीवीएस लक्ष्मण की कमी खलेगी, जो चोटिल हैं, लेकिन कर्स्टन को इनकी जगह शामिल किये गये युवा एसबद्रीनाथ और मुरली विजय की क्षमता पर पूरा विश्वास है।
उन्होंने कहा कि द्रव़िड और लक्ष्मण ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने १०० से ज्यादा मैच खेले हैं। निश्चित रूप से उनके अनुभव की कमी खलेगी, लेकिन मुझे लगता है कि मुरली विजय और बद्रीनाथ के पास शीर्ष अंतराष्ट्रीय टीम के खिलाफ ब़ढया प्रदर्शन करने मौका है।
भारतीय गेंदबाज हालांकि लगातार दूसरे दिन भी अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाये, लेकिन कर्स्टन ने उनका बचाव करते हुए कहा कि वह तेज और स्पिन गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि अमित मिश्रा ने भी बिना विकेट हासिल किये ब़ढया गेंदबाजी की। कभी कभार ऐसा दिन भी रहता है जब आपको आपकी इच्छा मुताबिक परिणाम नहीं मिलते, लेकिन एक कोच के नजरिये से मैं टीम के प्रयासों से खुश था।
कर्स्टन ने कहा कि सभी गेंदबाजों ने सचमुच अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि हरभजन की लय शानदार थी। लेकिन वह थ़ोडा दुर्भाग्यशाली रहा। धीमी पिच पर पांचवें मुख्य गेंदबाज की अनुपस्थिति के बारे में भारतीय कोच ने कहा कि टीम ने चार गेंदबाजों से ही हाल में अच्छा प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा, पिछले १५ टेस्ट मैचों में बंगलादेश के खिलाफ एक टेस्ट को छ़ोडकर हम पांचवें गेंदबाज के साथ नहीं खेले हैं। पांचवें गेंदबाज के बिना भी हमारा रिकार्ड काफी अच्छा रहा है। कर्स्टन ने कहा कि आज रन रोकना ही उनका मुख्य लक्ष्य था और गेंदबाज इसमें सफल रहे। उन्होंने कहा, दो विकेट पर २९१ रन से हमें विकेट चाहिए थे या फिर रन गति कम रखनी थी। हमने काफी विकेट हासिल नहीं किये, लेकिन हम रन गति को ठीकठाक रखने में सफल रहे।
