आस्ट्रेलिया का अपराजेय अभियान जारी
मेलबर्न। शेन वाटसन (५९) और कप्तान रिकी पोंटिंग (४९) की तेज तर्रार पारियों के बाद अपने तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया ने आज यहां वेस्टइंडीज को पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में ११३ रन से भारी भरकम अंतर से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में १० की ब़ढत हासिल कर ली। पाकिस्तान को वनडे सीरीज में ५० से हराने वाली आस्ट्रेलियाई टीम का विजयी अभियान वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जारी है।
टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान टीम ने वाटसन के ७४ गेंदों में तीन चौकों की मदद से ५९ रन की पारी और कप्तान पोंटिंग की ४९ रनों की बदौलत २५६ रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के सामने समर्पण कर बैठी और ३४२ ओवर में १४३ रन पर आलआउट हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक ३१ रन किरोन पोलार्ड ने बनाए, जबकि कप्तान क्रिस गायले (७) समेत उसके छह बल्लेबाज दहाई के आंक़डे में भी नहीं पहुंच सके। पोलार्ड के अलावा दहाई के अंक में पहुंचने वाले वेस्टइंडीज के अन्य बल्लेबाज लिंडेल सिमंस (२९), नरसिंह देवनारायण (१९) और दिनेश रामदीन (१७) रहे। जीत के लिए २५७ रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत ही खराब रही और उसके चार विकेट ४४ रन तक पैवेलियन लौट चुके थे। ओपनर गायले पहले विकेट के रूप में डग बोलिंगर का शिकार बने। इसके बाद तो कुछ देर तक मेहमान टीम के विकेटों का गिरना जारी रहा। रूनाको मोर्टन ट्रेविस डावलिन और देवनारायण जल्दीजल्दी आउट हो गए।
चार विकेट जल्दी आउट होने के बाद वेस्टइंडीज की जीत की उम्मीद पोलार्ड पर आकर टिक गई। पोलार्ड ने पांचवें विकेट के लिए सिमंस के साथ ६४ रन की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटके से उबारते हुए दिखे, लेकिन जैसे पोलार्ड पांचवें विकेट के रूप में १०८ के योग पर आउट हुए उसके बाद मेहमान टीम का पुलिंदा बंध गया।
पोलार्ड ने ३५ गेंदों में तीन चौके की मदद से ३१ रन बनाए। फिर एक एक करके वेस्टइंडीज के विकेट गिरने शुरू हो गए। टीम के १११ के योग पर सिमंस ६२ गेंदों में एक चौका की मदद से २९ रन बनाकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज ने अंतिम छह विकेट तो महज ३५ रन पर गंवा दिए। रामदीन आठवें विकेट के रूप में १३६ रन पर आउट हो गए। उन्होंने १४ गेंदों में दो चौकों की मदद से १७ रन बनाए। आस्ट्रेलिया की तरफ से स्पिनर नाथन हारित्ज और रेयान हैरिस ने तीनतीन विकेट लिए। वहीं बोलिंगर को दो विकेट मिले। मिशेल जानसन और वाटसन को एकएक विकेट मिला।
इससे पहले आस्ट्रेलिया ने ओपनर वाटसन (५९)और शेन मार्श (२०) के बीच पहले विकेट के लिए ५० रन की ठोस साझेदारी के आधार पर आठ विकेट पर २५६ रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर ख़डा किया। आस्ट्रेलिया की पारी में वाटसन के बाद दूसरा उल्लेखनीय योगदान कप्तान पोंटिंग का रहा, जो मात्र एक रन से अपने अर्द्धशतक से चूक गए। वाटसन ने ७४ गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके लगाए,जबकि पोंटिंग ने ६१ गेंदों में एक चौका और दो छक्के ज़डे। आस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाजों ने हालांकि उपयोगी योगदान दिया, लेकिन कोई बहुत ब़डे स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। मार्श तीन चौकों की मदद से २० रन। माइकल क्लार्क १८ रन, कैमरून व्हाइट २२ रन, माइक हुसै २८ रन और जानसन २१ रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज के लिए पोलार्ड ने तीन , रवि रामपाल ने दो व कैमर रोश, डवेन स्मिथव गायले को एकएक विकेट मिला।
पत्नी व बच्चों से ज़ुडे वुड्स
न्यूयार्क। स्टार गोल्फर टाइगर वुड्स मिसीसिपी के सेक्स रिहैबिलिटेशन केंद्र को छ़ोडकर फिर से अपनी पत्नी और बच्चों से ज़ुड गये हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। मनोरंजन से संबंधित वेबसाइट रडारआनलाइन डाट काम की रिपोर्ट के अनुसार टाइगर वुड्स को रिहैब क्लीनिक से छुट्टी मिल गयी है और अब वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ हैं।
