ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

भारत १२९ पदक के साथ सैग खेलों में शीर्ष पर

Swatantra Vaartha  Mon, 8 Feb 2010, IST

भारत १२९ पदक के साथ सैग खेलों में शीर्ष पर

ढाका। भारत ने तैराकों और एथलीटों की मदद से आज यहां ११वें दक्षिण एशियाई खेलों के १०वें दिन दो नये मीट रिकार्ड बनाने के अलावा सबसे ज्यादा पदक अपनी झोली में डाले। दस स्वर्ण, १२ रजत और आठ कांस्य से भारत के अब ६७ स्वर्ण, ४० रजत और २२ कांस्य से कुल १२९ पदक हो गये हैं।

पाकिस्तान के १७ स्वर्ण, २३ रजत और २७ कांस्य हैं, जबकि मेजबान बंगलादेश १४ स्वर्ण, १९ रजत और ४४ कांस्य से उसके बाद बना हुआ है। ओलंपियन संदीप सेजवाल ने १०० मीटर ब्रेकस्ट्रोक में मीट रिकार्ड में सुधार किया, जबकि भारतीयों ने तैराकी प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाये रखते हुए आज चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीते। भारत ने अब तक तैराकी में कुल १२ स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।

इससे पहले २०० मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रिकार्ड बनाने वाले सेजवाल ने आज एक मिनट ०५०१ सेकेंड का समय निकालकर एक मिनट ०७७३ सेकेंड के पिछले रिकार्ड को त़ोडा। भारत के ही पुनीत राणा ने रजत, जबकि बंगलादेश के मोहम्मद कमल हुसैन ने कांस्य पदक जीता। बालकृष्ण मेलकाेेटे बद्रीनाथ ने २७६३ सेकेंड का समय निकालकर ५० मीटर बैकस्ट्रोक का स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका के हेसन बांद्रा को रजत और भारत के रोहित हवलदार को कांस्य पदक मिला। भारत ने तीसरा स्वर्ण १०० मीटर बटरफ्लाई में जीता, जिसमें अर्जुन मुरलीधरन (५६ ८६ सेकेंड) श्रीलंका के कोनराड एंथनी और बांग्लादेश के मोहम्मद जेवेल अहमद से आगे रहे। महिलाआें की ५० मीटर बैकस्ट्रोक में भारत की फारिहा जमां ने ३३०० सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

हाकी के फाइनल में भारत आज पाकिस्तान से ४५ से हार गया और इस तरह से उसे रजत पदक से ही संतोष करना प़डा। तीरंदाजी में भारत पुरुष और महिला टीम स्पर्द्धा के फाइनल में पहुंच गया। शीर्ष तीरंदाज डोला बनर्जी और बोम्बल्या देवी महिलाआें के, जबकि तरुणदीप राय पुरुष फाइनल में पहुंचे।

आपकी राय