आलम ने कोच पद से इस्तीफा
लाहौर। पाकिस्तान को दो क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले कोच इंतिखाब आलम ने आस्ट्रेलिया दौरे पर टीम की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आलम ने ‘ द डान’ से कहा कि वह हार की जांच कर रही पीसीबी समिति के सामने होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जांच समिति से बचने का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं अपने त्याग पत्र के मसले पर किसी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं आस्ट्रेलिया दौरे पर टीम को मिली हार की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं।
