ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

बी हैप्पी, ऑल इज वेल !

Swatantra Vaartha  Mon, 8 Mar 2010, IST

be happy all is wellबी हैप्पी, ऑल इज वेल !

वह भी एक दौर था जब कम सैलेरी, कम फैसेलिटी में भी युवाआें में भरपूर खुशियां होती थी। आज भागद़ौड और कॉम्पिटिशन के इस दौर में अब लाखोंकऱोडों कमाने के बाद भी युवाआें के चेहरे पर वह खुशी नहीं होती जो पहले हुआ करती थी। युवा अपने काम से नाखुश हैं, डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। उनकी सोच पॉजिटिव के बजाय नेगेटिव होती जा रही है। यह स्थिति हेल्थ की दृष्टि से अच्छी नहीं है। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स नेगेटिव थिंकिंग से बचने के ः

हमें किसी भी सिचुएशन में हार नहीं माननी चाहिए। इससे ब़डी से ब़डी प्रॉब्लम भी हमें छोटी नजर आएगी। लगातार अपने ब्रेन को पॉजिटिव मैसेज देते रहना चाहिए।

खुद को रीचार्ज करें

अगर हमें सपने पूरे करने हैं तो लंबे समय तक जीना होगा और जीने के लिए हेल्दी रहना होगा और हेल्दी रहने के लिए बस इन्हीं छोटीछोटी बातों का पालन करना होगा। समझ गए ना ? तो जियो जी भर के मगर सही तरीके से। अगर आपको पेरेंट्‌स की रोकटोक पसंद नहीं तो अपने नियम खुद बना लें आखिर सेहत भी तो आपकी है।

अपने मन के राजा

यंगएज में हर बात पर उतावलापन, गुस्सा, तनाव, जोश, सब इसके शिकार होते हैं। लेकिन हमें यह तय करना है कि हमें इतना गुस्सा क्यों आता है, किस बात पर आता है और किस पर सबसे ज्यादा आता है ? जब इनके जवाब खोज लें तो फिर यह तय करें कि आपके मन पर कौन राज करता है ? इसे कुछ यूं समझें कि अगर कोई व्यक्ति, वस्तु या परिस्थिति आपको गुस्सा दिला रही है तो इसका मतलब है अपने मन पर आपने किसी और को शासन करने की परमिशन दे रखी है। जो जब चाहे आपको गुस्सा दिला देता है। इन शॉर्ट किस बात पर कितना गुस्सा करना है यह कोई और नहीं बल्कि आप खुद तय करें। अपने मन के राजा आप खुद बनें। इससे कम से कम दस बीमारियों से आप दूर रहेंगे। ऐसा मेडिकल साईंस कहता है।

तीन बातों का समय निश्चित करें

खाना, नहाना और सोना अगर जीवन में सिर्फ इन तीन बातों का भी आपने समय डिसाइड कर लिया तो समझों आपकी आधी लाइफ सुधर गई। समय पर खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सुधरता है। समय पर नहाने से शरीर का एक सही चक्र बनता है। जो सारे दिन फ्रेशनेस देता है। समय पर सोने से ब्रेन एक्टिव और हेल्दी रहता है। ब्रेन को पर्याप्त आराम मिलेगा तो आपकी डिसीजन मैकिंग पॉवर स्ट्रांग होगी। अच्छी नींद, अच्छा खाना और अच्छे से नहाना ये सब सेहत के लिए ही नहीं सुंदरता के लिए भी जरूरी है।

गलती करो लेकिन बस एक बार

इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं जिससे गलतियां नहीं होती। लेकिन एक ही गलती को बारबार करना गलत है और इससे भी ज्यादा गलत है एक गलती को उम्र भर के लिए अपराध मान लेना। हर समय पश्चाताप की आग में जलना सही नहीं है। जिस दिन आपको यह एहसास हो कि आप गलत थे बस वही दिन आपका नया दिन है। पुरानी सब बातों, गलतियों और भूलों के लिए खुद को माफ करें। कहते हैं, जो एक बार गिरता है वह संभल कर चलना सीख जाता है।

जीवन में आने वाली छोटी से छोटी खुशी की कल्पना करें।

मेडिटेशन, शॉपिंग और अपनी दूसरी हॉबीज को ब़ढावा देकर भी आप खुश रह सकते हैं।

इसके अलावा आप अपनी कुछ हैबीट और स्टाइल में बदलाव लाकर भी अपने प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं।

जब भी आपको यह लगे कि एक ही समय में आपकी जरूरत दो जगह पर है तो ऐसी कंडीशन में निराश न हों, बल्कि ऐसे समय में अपने किसी फ्रेंड व फैमिली पर्सन की हेल्प ले सकते हैं।

रिश्तों में ताजगी लाएं

अक्सर युवाआें को यह लगता है कि प्यार जताने की जरूरत नहीं होती है मगर हकीकत में समयसमय पर अपने चाहने वालों को यह बताते रहना चाहिए कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। आपके जीवन में उनका क्या इंपोट]न्स है। इससे आपकी डगमग होती ग़ाडी भी वापस पहिए पर चलने लगेगी।

प्यार आपको खुशी की फीलिंग्स देता है और जब आप अपने प्यार का इजहार करते हैं तो सामने वाला भी खुश होता है और आप भी।

अपने काम में आलस न करें

घर हो या बाहर अपने काम में कोई कोताही न करें। ऑफिस में अपने टीम के किसी भी व्यक्ति से रूखा व्यवहार न करें। अपने प्रोफेशनलिज्म के साथ समझौता न करें। वादविवाद से दूर रहने का प्रयास करें। ऑफिस के उन लोगों से बातचीत लिमिटेड रखें जो आपके स्तर के नहीं है।

स्ट्रेस को दूर करें

फीजिकल फिटनेस के अलावा टीवी देखकर और किताबें प़ढकर भी आप दिमाग को नेगेटिव सिचुएशन से दूर रख सकते हैं। इसके अलावा फलफूल, सब्जी और सलाद खाकर भी खुद को हेल्दी रख सकते हैं।

सबसे आसान उपाय कि अपने आपसे कहेंः मेरे लिप्स नहीं जानते टेंशन क्या होता है, बस इसीलिए कैसी भी सिचुएशन हो, मुस्कराते रहते हैं।

आपकी राय