मीडिया में कैरियर
क्या आप देशविदेश और समाज में होने वाली नवीन हलचलों में रुचि रखते हैं? या फिर आपका मन लाखोंकऱोडों लोगों तक पहुंचने वाले विभिन्न टीवी शोज की तरफ आकर्षित होता है? तो मास कम्युनिकेशन की हमेशा ताजा रहने वाली दुनिया आपका इंतजार कर रही है। आप चाहे कला से हों, वाणिज्य से हों, या फिर विज्ञान से, अगर आपमें जानने की इच्छा है, तो आप इस लाइन में अपना कैरियर बना सकते हैं।
कहां मिलेगी नौकरी
मास कम्युनिकेशन कोर्स करने के बाद प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया में रोजगार के विकल्प खुल हुए हैं। पिछले कुछ अर्से से अखबारों और टीवीं चैनलों की संख्या तेजी से ब़ढी हैं। इसके अलावा एफ एम चैनलों की तो भरमार हो गई है। विभिन्न पत्रिकाआें और वेब पोर्टल में भी काम मिल सकता है। इन पत्र, पत्रिकाआें और चैनलों में ट्रेनी रिपोर्टर, रिपोर्टर, ट्ेनी सबएडिटर, सबएडिटर या असिस्टेंट प्रोड्यूसर की नौकरी से आप कैरियर की शुरुआत कर सकते हैं। पब्लिक रिलेशन और एडवर्टाइजिंग में भी नौकरियों के ढेरों मौके हैं। शुरुआत में आपको ८००० से १५००० तक मिल सकते हैं।
इन स्किल्स की है जरूरत
इस फील्ड में कैरियर बनाने की पहली शर्त यह है कि आपकी हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों भाषाआें में कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होनी चाहिए। दूसरा आपमें जिज्ञासा, मतलब जानने की इच्छा होनी चाहिए। देशविदेश में होने वाली घटनाआें पर पैनी नजर रखें। इस लाइन में आने के लिए आपमें २४ घंटे पूरे जोश और जुनून के साथ काम करने की क्षमता होनी चाहिए।
कैसे करें शुरुआत
किसी भी फील्ड से १२वीं पास युवा मास कॉम में स्नातक कर इस फील्ड में कदम रख सकते हैं। इसके अलावा देश में १२वीं और ग्रेजुएशन के बाद डिप्लोमा कोर्स संचालित करने वाले संस्थान हैं। ग्रेजुएशन के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल और पीएचडी का विकल्प भी खुला हुआ है। वर्तमान में यह प्रोफेशन स्पेशलाइजेशन से ज़ुड गया है। यानी अगर आप राजनीति, बिजनेस, अपराध, खेल, फिल्म या फिर कलासंस्कृति में स्पेशलाइजेशन करते हैं, तो नौकरी मिलना आसान हो जाएगा।
संस्थान :
* इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, दिल्ली
* जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी,दिल्ली
* गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर
* हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला
* अलीग़ढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीग़ढ
* बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
* गुरुकुल कांग़डी विश्व विद्यालय, हरिद्वार।
