बागबानी में हैं रोजगार की असीम संभावनाएं
कृषि क्षेत्र के अंतर्गत बागबानी एक मुख्य विषय है। बागबानी शब्द का अर्थ है उद्यान की खेती। बागबानी कृषि पादप विज्ञान की वह शाखा है, जिसका संंबंध फलोंसब्जियों, गिरीदार फलों और सजावटी फसलों की खेती के साथ है। यह क्षेत्र भोजन और रोजगार का व्यापक स्रोत है।
बागबानी में रोजगार अवसर
बागबानी से संबद्ध अनेक काया] के लिए बागबानी या कृषि में डिप्लोमा या डिग्री आवश्यक है। उसके आधार पर सुपरवाइजरी या प्रबंधकीय स्तर के रोजगार के अवसर हासिल किए जा सकते हैं, साथ ही अनुसंधान भी संचालित किया जा सकता है। इस समय हमारे देश में करीब ढाई दर्जन कृषि विश्वविद्यालय हैं, जहां बागबानी शिक्षा व अनुसंधान की व्यवस्था है।
प्रत्यक्ष रोजगार
सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर
१ एमएससी कृषि (बागबानी) और बागबानी में पीएचडी करने वालों के लिएः
वेैज्ञानिक ः कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड, आईसीएआर, नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा के आधार पर वैज्ञानिकों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
शिक्षा में अवसर ः कृषि विश्वविद्यालय और कॉलेजों में लेक्चरर, रीडर, सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं।
कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) में प्रशिक्षण संचालक और प्रशिक्षण एसोसिएट के रूप में रोजगार प्राप्त किया जा सकता है।
२ स्नातक (बागबानी/कृषि) के लिए ः
* सिविल सेवाएं ः संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आईएएस/आईएपफएस (सिविल सेवा और अनुशंगी सेवाएं) के लिए ली जाने वाली परीक्षाआें के आधार पर विभिन्न पदाेें के लिए भर्ती की जाती है।
* राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के आधार पर जिला बागबानी अधिकारी अथवा जिला कृषि अधिकारी के रूप में भर्ती की जाती है।
* कृषि विश्वविद्यालयों, आईसीएआर, डीआरडीओ आईएआरआई और सीएसआईआर जैसे संगठनों में तकनीकी सहायक तथा तकनीकी अधिकारी भर्ती किए जाते हैं।
* बागबानी इंस्पेक्टर/फल और सब्जी इंस्पेक्टर/विपणन इंस्पेक्टर के रूप में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।
* कृषि विज्ञान केन्द्रों में प्रशिक्षण सहायक भर्ती किए जाते हैं।
* फार्म हाउसों में सुपरवाइजरों की आवश्यकता प़डती है।
* बागबानी विभागों में अनुभाग अधिकारी (बागबानी/भूपरिदृश्य निर्माण), बागबानीविद् या सुपरवाइजर (बागबानी) भी भर्ती किए जाते हैं।
* कृषि विकास अधिकारी।
* ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता।
* कृषि निरीक्षण।
निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर
* उद्योगों, फार्म हाउसों, होटलों, गोल्फ के मैदानों और निर्माण कंपनियों आदि में बागबानीविद् या बागबानी अधिकारी अथवा सुपरवाइजर (भू परिदृश्य निर्माण)
* कृषि उत्पादन संबंधी प्रसंस्करण कम्पनियों में बागबानी अधिकारी।
* कीटनानशक और जीवाणु नाशक कंपनियों में विपणन संबंधी काया] में रोजगार।
स्वरोजगार के अवसर
* बागबानी परामर्शदाता के रूप में आप उद्यान अथवा फलोद्यान के डिजाइन, मूल्यांकन, निगरानी आदि के बारे परामर्शदाता बनाकर कैरियर संवार सकते हैं।
* आप कृषि क्लीनिक खोल सकते हैं। सरकार इस कार्य के लिए १० लाख रुपये तक का ऋण भी देती है।
* फल, पौधों, फूल, सजावटी पौधों की वाणिज्यिक नर्सरी तैयार कर सकते हैं।
* सब्जियों और फूलों की फसलों के लिए बीज उत्पादक बन सकते हैं।
* फल, सब्जी अथवा फूल उत्पादक के रूप में अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं।
* फ्लोरल डेकोरेटर अथवा फ्लोरिस्ट शॉप यानी पुष्प सज्जाकार या पुष्प विक्रेता के रूप में शुरुआत कर सकते हैं।
* बागबानी सेवा प्रदाता के रूप में।
* मशरूम उत्पादक।
* बीज व्यापारी अथवा विक्रेता।
* कोल्ड स्टोरेज (शीत भंडार) मालिक के रूप में।
* बागबानी उत्पादक संबंधी प्रसंस्करण कार्य।
* व्यावसायिक शिक्षा (बागबानी/भूपरिदृश्य निर्माण) संस्थान प्रारंभ/स्थापित करके।
परोक्ष रोजगार
सजावट उद्योग ने अनेक अनुशंगी अथवा सेवा उद्योगों को जन्म दिया है।
अनुसंधान
* नई और उन्नत किस्म की सब्जियों, फलों और सजावटी फसलों के विकास में।
* पौधों के पोषण संबंधी गुणों में सुधार।
* उत्पादों की सजावटी/सौंदर्य संबंधी विशेषताआें व गुणवत्ता सुधार में अनुसंधान।
रसायन उद्योग
* बागबानी उद्योग विभिन्न प्रकार के रसायनों की मात्रा और किस्मों पर निर्भर है। इनमें उर्वरक, कीटनाशक और वृद्धि संबंधी हारमोन शामिल हैं। अनेक कम्पनियां ऐसे रसायनों के उत्पादन में लगी है, जिनका इस्तेमाल पौधों की पैदावार और उपज की गुणवत्ता ब़ढाने के लिए किया जाता है।
मशीनरी
* बागबानी पौधों के उत्पादन में काम आने वाले उपकरणों और मशीनों के निर्माण में।
* फसल तैयार करने, उगाने, उसके भंडारण और पैकेजिंग के लिए मशीनरी और उपकरणों के डिजाइन और निर्माण में।
वितरण
* बागबानी उत्पादों में से अधिकांश चूंकि स़डनेगलने की आशंका वाले होते हैं, इसलिए बागबानी उपज और उत्पाद एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने और लंबे समय तक उनकी गुणवत्ता बनाए रखने के विशेष उपायों में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।
बागबानी में कम्प्यूटर
बागबानी में कम्प्यूटर अनुप्रयोग से संबद्ध विशेष क्षेत्र इस प्रकार हैं ः
* योजनाएं बनाना, फसलों के नमूने, मिट्टी के नमूने, उपकरणों को स्वचलन, सार्वजनिक सूचना, रिकॉर्ड रखना और आंक़डा आधार तैयार करना, निर्यात प्रणालियां, संचार, सेंसर टैक्नोलॉजी और इंटरनेट सेवाएं आदि।
* बागबानी में महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों, ग्रीन हाउस ऑटोमेशन और रसायनों के स्वचालित अनुप्रयोग के लिए उपकरणों के व्यासमापन जैसे काया] में कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी की सहायता ली जा रही है।
रणधीरे सिंह
