ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

अब ‘ओपन’ की बारी

Swatantra Vaartha  Mon, 19 Jul 2010, IST

अब ‘ओपन’ की बारी

इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली सहित लगभग पूरे देश में बैचलर कोसा] में एडमिशन की लहर लगभग थमने लगी है, क्योंकि ज्यादातर जगहों पर कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सीटें फुल हो चुकी हैं। हां, कुछ शिक्षण संस्थानों में रिजर्व कोटे के तहत अभी भी एडमिशन जारी है। ऐसे में उन स्टूडेंट्‌स का दुविधा में होना स्वाभाविक है, जिन्हें कम अंक होने या एंट्रेंस क्लियर न कर पाने के कारण किसी भी लिस्ट में जगह नहीं मिल सकी। सवाल यह है कि ऐसे स्टूडेंट अब क्या करें ? क्या उन्हें एक साल और प्रतीक्षा करनी चाहिए ? पर इस बात की क्या गारंटी कि अगले साल भी उन्हें विश्वविद्यालय या कॉलेज में एडमिशन मिल ही जाएगा ? तो फिर उपाय क्या है ?

ओपेन लर्निंग है न

जिन स्टूडेंट्‌स को किसी कारण मनोवांछित कोर्स में एडमिशन नहीं मिल पाया उन्हें कतई निराश नहीं होना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपेन लर्निंग यानी एसओएल सहित इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी के तमाम कोसा] में एडमिशन अभी खुला है। हां, यह बात अलग है कि इनके कोर्स रेगुलर न होकर करेस्पॉन्डेंस यानी पत्राचार माध्यम से हैं। तो क्या हुआ ? सरकार और यूजीसी के नियमों के अनुसार, करेस्पॉन्डेंस कोर्स की भी उतनी ही वैल्यू है, जितनी रेगुलर की।

इग्नू में साइकोलॉजी कोर्स

नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी में वैसे तो बैचलर और पीजी लेवल पर प्राय: सभी कोर्स हैं, जिनके लिए साल में दो बार आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। लेकिन हम यहां जिस कोर्स की चर्चा कर रहे हैं, उसे इग्नू ने अलग से विज्ञापित किया है। यह कोर्स इग्नू के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा संचालित साइकोलॉजी में तीन साल की बैचलर डिग्री और दो साल की मास्टर डिग्री के बारे में है।

योग्यता

बैचलर डिग्री के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में बारहवीं उत्तीर्ण होना चाहिए, जबकि मास्टर डिग्री में प्रवेश पाने के लिए किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना चाहिए।

कहां है स्कोप

साइकोलॉजी से बैचलर और मास्टर डिग्री कोर्स पूरा करने के बाद हॉस्पिटल्सक्लिनिक्स में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, स्कूलों मेें स्कूल साइकोलॉजिस्ट, रीहैबिलिटेशन सेंटर में रीहैबिलिटेशन साइकोलॉजिस्ट, कॉरपोरेट कंपनियों एवं इंडस्ट्रीज में एचआर मैनेजर्स, साइकोमेट्रिक टेस्टिंग सेटअप्स में साइकोमेट्रिसियन, मैरिज एंड फैमिली काउंसलर्स, फ्रीलांस साइकोलॉजिस्ट आदि के रूप में काम किया जा सकता है। इसके अलावा, बच्चों, महिलाआें तथा अन्य जरूरतमंदों की सहायता करने वाले एनजीओ से ज़ुड सकते हैं या फिर विभिन्न संगठनाेें विश्वविद्यालयों के रिसर्च प्रोजेक्ट में रिसर्चर के रूप में काम कर सकते हैं।

अंतिम तिथि

आवेदन करने की आखिरी तारीख ३० जुलाई, २०१० है। हां २०० रुपये के विलंब शुल्क के साथ १६ अगस्त तक अप्लाई किया जा सकता है।

कहां करें संपर्क

इस कोर्स में प्रवेश के लिए एप्लीकेशन फॉर्म और प्रॉस्पेक्टस निम्नलिखित पते से प्राप्त किया जा सकता है।

रजिस्ट्रार, एसआरडी इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी, मैदान गढी, नई दिल्ली६८, फोन : ०११२९५३२७४१ एप्लीकेशन फॉर्म इग्नू की वेबसाइट ुुुळसर्पेीरलळप से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

आपकी राय