ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

‘केपीओ’ में भी हैं अच्छी संभावनाएं

Swatantra Vaartha  Mon, 2 Aug 2010, IST

‘केपीओ’ में भी हैं अच्छी संभावनाएं

भारत में आउटसोर्सिंग बिजनेस में जो लेटेस्ट वेब चल रहा है वह है केपीओ नॉलेज प्रॉसेस आउट सोर्सिंग का। यह बीपीओ का ही एक बेहतर रूप है। बीपीओ बहुत ही प्रॉसेस बेस्ट सेक्टर है। इसमें लोअर लेवल की गुणवत्ता चाहिए लेकिन केपीओ के लिए अपने क्षेत्र की वृहद जानकारी आवश्यक है।

केपीओ के लिए आउटसोर्सिंग की बहुत उच्च जानकारी चाहिए। इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, इक्विटी और डाटा मैनेजमेंट आदि का रिसर्च और बहुत अच्छी जानकारी आवश्यक है।

भारत को केपीओ के लिए क्यों उपयुक्त समझा जाता है?

भारत में ऐसे शिक्षित लोगों की संख्या काफी है जो रिसर्च और उच्च स्तर के नॉलेज बेस वर्क को बेहतर तरीके से करने की क्षमता रखते हैं। इतने अधिक टैलेंट के कारण भारत दुनिया का एक मुख्य केपीओ हब बन सकता है। इस सेक्टर में विभिन्न क्षेत्रों को विशेष नॉलेज की जानकारी होती है।

कॉस्ट एडवांटेज

भारत में सस्ते दर पर क्वालिटी वर्क हो सकता है इसलिए दुनिया की ज्यादा से ज्यादा कंपनियां भारत की ओर देख रही हैं। यहां रिसर्च व क्लिनिकल ट्रॉयल्स के क्षेत्र में ४० से ५० प्रतिशत कॉस्ट कम आ सकती है।

केपीओ सेगमेंट

केपीओ के ऐसे ब़डे सेगमेंट्‌स जिनमें आप काम कर सकते हैं वे हैंलीगल सर्विस, फाइनेंशियल सर्विस, इंजीनियरिंग डिजाइन सर्विस,आर एंड डी, मार्केट रिसर्च, इंजीनियरिंग डिजाइन और प्रोफेशनल सर्विसेज।

केपीओ के लिए फार्मास्युटिकल्स में आर एंड ही ऑडटसोर्सिंग और बॉयोटेक्नोलॉजी की भी काफी गुंजाइश है। यदि आपके पास आवश्यक क्वालिफिकेशन है और आपको ऊपर वर्णित किसी भी क्षेत्र में अनुभव है, तो केपीओ के लिए आप सही कैंडिडेट हैं।

केपीओ सेक्टर में कैरियर की ब़ढती संभावनाएं

केपीओ जिस तरह से ब़ढ रहा है। उससे उम्मीद है कि २०१० तक इस सेक्टर में २५ लाख से अधिक लोग काम करेंगे।स्पेशियलाइजेशन और जॉब संभावनाआें के नये क्षेत्र का विकास हो रहा है। हालांकि इस सेक्टर में शुरूशुरू में वेतन बीपीओ जितना अधिक नहीं हो सकता है,लेकिन परफॉर्मेंंस का लेवल जैसेजैसे ब़ढेगा, वेतन में वृद्धि होती रहेगी।

योग्यता

जिन इंजीनियरों, डॉक्टरों, लायर्स, सीए, एमबीए, रिसर्च एनालिस्ट पीएचडी, साइंस के क्षेत्र में अनुसंधान करने वाले व्यक्तियों को अपने क्षेत्र की वृहद जानकारी होगी, केपीओ में उन्हें अच्छा जॉब मिल सकता है, यदि आपके पास सही क्वालिफिकेशन है, तो केपीओ कंपनी में आसानी से जॉब मिल जाएगी। लेकिन आपकी उन्नति आपके परफॉर्मेंंस पर निर्भर करेगी। हालांकि फॉर्मल डिग्री अनुभव ज्यादा है, तो भी काम करने की गुंजाइश हो सकती है, लेकिन यदि एमबीए, बीई, बीटेक, एमटेक, एमबीबीएस, सीए, एलएलबी, बीएड, आर्किबीएस, सीए, एलएलबी, बीएड, आर्किटेक्चर,जर्नलिज्म आदि का क्वालिफिकेशन है,तो नियुक्ति में आपको वरीयता मिलेगी।

केपीओ जॉब के लिए

केपीओ कम्पनियां ऐसे कैंडिडेट्‌स को पसंद करती है जिनके अंदर रिसर्च और एनालिसिस करने की ज्यादा प्रतिभा हो। सभी जॉब में अच्छे कम्युनिकेशन के लिए इंग्लिश पर कमांड बहुत जरूरी है, ताकि विदेशी क्लाइंट्‌स से अच्छी तरह बातचीत हो सके। महत्वपूर्ण कंप्यूटर एप्लीकेशंस और ऑनलाइन रिसर्च की अच्छी जानकारी भी जरूरी है। अन्य योग्यताआें में (डाटा एनॉलिसिस, राइटिंग क्षमता, रिपोर्ट तैयार करना, क्लाइंट सर्विसिंग, टीम में काम करने की क्षमताप्रेशर में या डिफरेंट शिफ्ट में काम करने की क्षमता जरूरी है।

केपीओ और बीपीओ जॉब

जिनके पास सीमित अनुभव है और शुरुआत करने जा रहे हैं उनके लिए बीपीओ का जॉब अच्छा है, लेकिन केपीओ जॉब के लिए अपने क्षेत्र की बहुत गहरी जानकारी चाहिए। हालांकि बीपीओ में शुरू में ज्यादा वेतन मिलता है, पर केपीओ कैरियर के विकास और वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन की दृष्टि से केपीओ निश्चित रूप से बेहतर है।लांग टर्म के लिए अच्छा है। वे व्यक्ति जो क्वाल्फाॅियड हैं और अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं उन्हें इस सेक्टर में अच्छा पैकेज मिल सकता हैबीपीओ से कहीं ज्यादा। केपीओ जॉब के लिए ज्यादा कमिटमेंट और पॉजीटिव दृष्टिकोण चाहिए।

केपीओ जॉब में वेतन

केपीओ सेक्टर में काम करने का अच्छा माहौल होता है। अन्य देशों में भी काम करने का मौका मिलता है। स्पेशिलाइज्ड फील्ड में अपनी योग्यता को विकसित करने का अवसर मिलता है, दो वर्ष का अनुभव होने पर ६ लाख से आठ लाख रु तक का वार्षिक पैकेज मिलता है। एक अनुभवी प्रोफेशनल को कहीं भी १५ से २० लाख का पैकेज मिल सकता है।

आपकी राय