ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

याददाश्त ब़ढाता है सेब का जूस

Swatantra Vaartha  Tue, 7 Sep 2010, IST

याददाश्त ब़ढाता है सेब का जूस

अमूमन लोग सेब के जूस को बच्चों के लिए जरूरी समझते हैं। यह सेहत के लिए लाभकारी है, इस तथ्य से वाकिफ तो सभी हैं पर इसमें और कितनी खूबियां है यह हममें से बहुत कम लोग ही जानते हैं। यह रस सिर्फ बच्चों पर ही नहीं बल्कि ब़डों पर भी अपना जादुई असर दिखाता है। यहां तक कि यह रस ब़डों का अच्छा भोजन बनने की योग्यता भी अपने भीतर रखता है।

बच्चों के लिए शक्तिदायक जल और ब़डों का भोजन कहलाया जाने वाला सेब का जूस मस्तिष्क को तरावट और ताकत देता है जो किसी डॉक्टरी इलाज से कम नहीं। मैसकॉट लॉवल विश्वविद्यालय में हुए शोध के दौरान यहपाया गया कि मानव मस्तिष्क में जरूरी एक्टीकॉलीन को न सिर्फ ब़ढाने में यह सहयोग करता है, बल्कि हमारी कोशिकाआेको व्यवस्थित रखता है जो स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है।

शोध में यह भी कहा गया कि इस रस का काम सिर्फ इतना ही नहीं है यह तो पूरे शरीर को संचालित करने की खूबी भी रखता है। शोध के निर्देशक थॉमस शी का कहना है कि हम उस दिन की कल्पना करते हैं जब अधिकांश खाद्य पदार्थ सेब से बने होंगे। शी ने यह भी कहा कि इस अध्ययन से पता चलता है कि सेब अन्य कई तरह की बीमारियों को भी खत्म कर सकता है।

स्मरण शक्ति को ब़ढाने या खोई हुई याददाश्त को पाने में यह अत्यंत लाभकारी है। शोध के सफल होने पर शोधार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे हमारा उत्साह ब़ढा है साथ ही अन्य बीमारियों से भी निजात पाने का जरिया मिला है। इसका लाभ हम विश्व स्तर पर पहुंचाना चाहते हैं। शी ने बताया कि इस जूस का प्रयोग जब पहले जानवरों पर किया गया तो इसका आश्चर्यजनक प्रभाव देखने को मिला।

मनोज अबोध

आपकी राय